
उत्तराखंड राज्य में बीते बुधवार को अल्मोड़ा से भीमताल जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और चार यात्रियों की मौत भी हो गई। भीमताल हादसे के दौरान अधिकारियों का फोन ना उठाने पर नैनीताल परिक्षेत्र की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को भी निलंबित कर दिया गया है। बुधवार की दोपहर को आमडाली पहुंची हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकती ही हादसे का शिकार हो गई और बस इस दौरान 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा काफी भयानक था, हादसे के दौरान अधिकारियों का फोन ना उठाने पर नैनीताल परिक्षेत्र की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को निलंबित कर दिया गया है।

