Uttarakhand:- मतदाताओं को पैसे या शराब से नहीं लुभा पाएंगे प्रत्याशी….. सभी जिलों में आयोग ने बनाई टीमें

राज्य में अब निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशी मतदाताओं को शराब या पैसे से नहीं लुभा पाएंगे। इस बार आयोग ने नियम काफी सख्त बनाए हैं। प्रत्याशियों के खर्च के निगरानी के लिए आयोग द्वारा प्रेक्षकों के अलावा हर जिले में जिलाधिकारी के स्तर से स्थानीय अधिकारी को व्यय निगरानी का नोडल अवसर बनाया जाएगा और इसके खिलाफ आयोग ने सख्त तंत्र भी बना दिया है। हर जिले में निकाय क्षेत्र में विशेष टीमें भी बना दी गई है जो कि इस तरह की गतिविधि होने पर सीधे कार्यवाही करेंगे। जिलों में व्यय की निगरानी तीन अधिकारियों द्वारा की जाएगी इसके साथ ही आयुक्त का कहना है कि मतदाताओं को गलत तरीके से लुभाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी और जिले में जिला प्रशासन का एक ,आबकारी का एक ,पुलिस का एक अफसर विशेष टीम में रहेगा और उसे जब्ती का अधिकार भी दे दिया गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा टोल फ्री नंबर 18001804280 जारी किया गया है जिस पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।