Uttarakhand:- राज्य में शुरू हुआ सौर कौथिग……..मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य में आज से सौर कौथिग की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसका शुभारंभ किया गया प्रदेश में पहली बार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर कौथीग का आयोजन किया जा रहा है और इस ऊर्जा मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी ने सोलर वैन को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और 100 दिन तक पहाड़ के कोने-कोने तक वैन पहुंचेगी जो लोगों को सौर ऊर्जा परियोजना तथा इससे मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉक्टर अनिल प्रकाश जोशी, विधायक खजान दास आदि मौजूद रहे। मेले में सोलर प्रोजेक्ट पर काम करने वाली देश प्रदेश की करीब 50 कंपनियों ने स्टाल लगाए हैं और सौर कौथिग में उपभोक्ता सभी जानकारियां भी ले पाएंगे। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और अब राज्य में 2027 तक 2000 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।