
उत्तराखंड राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलों के लिए बीते रविवार को शुभंकर, एंथम, जर्सी, टॉर्च और लोगो को लांच कर दिया गया है। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक मौली यानी कि मोनाल पक्षी नए अवतार में नजर आया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के इस स्केटिंग ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लोगो, शुभंकर आदि को लांच कर दिया है और 38 वे राष्ट्रीय खेलों में मलखम्ब तथा योगासन में भी खिलाड़ियों को पदक मिलेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए अनुरोध पर भारतीय ओलंपिक संघ ने इसे कोर खेलों में शामिल करने की मंजूरी दी है। उत्तराखंड राज्य ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली है।

