
दिनांक 15 दिसंबर 2024 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के द्वारा चक्कीथोव खेल मैदान ग्राम तलाड़ में ब्लॉक स्पोर्ट्स आयोजित किया गया, जिसमें 400 मी बॉयज में अजय कनवाल प्रथम, दीपेश बोरा द्वितीय, अजय टम्टा तृतीय स्थान पर रहे। वही लड़कियों की 400 मी दौड़ में प्रथम स्थान दीपिका बिष्ट, प्रिया बिष्ट , दिया कनवाल रही। लंबी कूद में लड़कों में अजय कनवाल ,दीपेश बोरा, अजय टम्टा रहे । वही लड़कियों की लंबी कूद में प्रथम दिया कनवाल,जसविंदर कौर ,महक रहे । कबड्डी में स्टेडियम की टीम विजय रही। वही बालिकाओं की खो-खो में इनोवर्स एकेडमी विजय रही। कार्यक्रम का उद्घाटन हरीश कनवाल ने किया। जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, तलाड़ ग्राम प्रधान विनोद कनवाल, अर्जुन बिष्ट, इनोवर्स एकेडमी स्टेट हेड रविंद्र पाण्डे थे । वही निर्णायक की भूमिका में हीरा कनवाल व नंदन सिंह कनवाल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलिंटियर पूजा बिष्ट, आरुषि बिष्ट, भावना पाण्डे, संदीप सिंह नयाल आदि लोग उपस्थित रहे।

