
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार शराब के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला रही है। नशे के खिलाफ पुलिस को फिर एक कामयाबी मिली है। अल्मोड़ा में पुलिस का अभियान नशे के खिलाफ लगातार चल रहा है और लमगड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित राकेश चंद्र से 192 देशी शराब की बोतल बरामद की हैं तथा आबकारी एक्ट के तहत आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। चेकिंग के दौरान भीड़ापानी को जाने वाले मार्ग में आरोपी राकेश चंद्र निवासी भूमका मुक्तेश्वर से चार पेटियों में देसी शराब के 192 पव्वे बरामद किए गए हैं। इस दौरान टीम में एएसआई विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह ,ललित जोशी और देवराज शामिल थे।

