अल्मोड़ा:- जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक का पहला केस….. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा जिले में तीन तलाक का पहला केस दर्ज हो चुका है। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में पहली बार तीन तलाक का केस सामने आया है यहां पर थाने में महिला ने अपने शौहर और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवाया है। तहरीर में बताया गया कि शिकायतकर्ता सना जीशान निवासी बड़ीबगीचा अल्मोड़ा का विवाह 9 जुलाई 2017 को जीशान बख्श पुत्र हबीब बख्श निवासी सिमलगैर बाजार नगरपालिका चौक के पास पिथौरागढ़ के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था और उसने शादी के कुछ महीने बाद कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू किया और सास ससुर भी ताने देने लगे। आरोप लगाया गया है कि 26 नवंबर की रात पति ने सना को मौखिक रूप से तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और 27 नवंबर को वह अपने मायके अल्मोड़ा आ गई और ससुर उसे व्हाट्सएप के माध्यम से प्रताड़ित कर रहा है। मामले में एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ तीन तलाक सहित अन्य सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जिले में यह तीन तलाक का पहला मामला दर्ज किया गया है।