Uttarakhand:- अस्पताल से शवो को निवास स्थान तक भेजने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने हेतु गठित की गई कमेटी

उत्तराखंड राज्य में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। अस्पताल से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने की तैयारी राज्य में चल रही है और शासन की ओर से मानक प्रचलन प्रक्रिया तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। हेली एंबुलेंस सेवा का दायरा जल्द ही राज्य सरकार बढ़ाने जा रही है और अब तक सिर्फ मरीजों को दुर्गम क्षेत्र से ऋषिकेश एम्स तक लाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था मगर अब प्रदेश के अस्पतालों से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए भी हेली एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाएगी इसके लिए एसओपी तैयार करने हेतु तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है और कमेटी इसका विस्तृत ड्राफ्ट बनाकर शासन को सौंपेगी इसके बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही होगी।