
उत्तराखंड राज्य में 100 वर्ष से अधिक पुराने आयुर्वेद कॉलेजो का कायाकल्प किया जाएगा।इसके लिए राज्य में तैयारी चल रही है और केंद्र सरकार का भी इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूख देखने को मिल रहा है। इसमें ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के उच्चीकरण का मामला जोर पकड़ रहा है। केंद्र सरकार को भेजने के लिए उत्तराखंड ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है और केंद्र सरकार का रुख भी इस संबंध में काफी सकारात्मक है। राज्य में 100 वर्ष पुराने कॉलेजो का कायाकल्प होगा और गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज पर भी सरकार की नजर है इसके लिए अभी प्राथमिक स्तर पर विचार चल रहा है। उत्तराखंड राज्य सरकार 100 वर्ष से पुराने कॉलेजों के उच्चीकरण की पैरवी कर रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा ऋषिकुल कॉलेज को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड से इसके स्थान पर उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था और आयुष विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही भी कर ली है और अब डीपीआर भी तैयार हो चुकी है तथा जल्द ही शासन स्तर पर इसके लिए निर्णय होगा।

