स्कूल सेफ्टी पर सेवा इंटरनेशनल का अल्मोड़ा मॉडल सर्वोत्तम:- डा.पवनेश ठकुराठी

स्कूल क्राइसिस ओरिएंटेशन डिजास्टर एजुकेशन के तहत
सेवा इंटरनेशनल ने राजकीय इण्टर कॉलेज नाई में 46 छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन में बचाव के तरीके, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास पर वैश्विक स्तर प्रचलित मॉड्यूल पर प्रशिक्षित किया गया।
प्रधानाचार्य डा.पवनेश ठकुराठी ने इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए सुदूर क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के चयन हेतु सेवा इंटरनेशनल का आभार प्रकट किया और कहा कि स्कूल सेफ्टी पर सेवा इंटरनेशनल का अल्मोड़ा मॉडल सर्वोत्तम है।
सेवा के डिजास्टर मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बलोदी ने प्राथमिक उपचार, सी पी आर, आपदा प्रतिक्रिया और स्कूल सुरक्षा पर प्रयोगात्मक सत्र लिए।
सेवा इंटरनेशनल अल्मोड़ा के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मनवर सिंह रावत ने बताया कि पिछले बीस वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की मौजूदगी है और 2013 केदारनाथ आपदा के समय से ही उत्तराखंड में सेवा इंटरनेशनल द्वारा निस्वार्थ सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका बहुगुणा ने प्रतिभागियों को सायकोसोशियल फर्स्टएड पर जानकारी प्रदान करते हुए आपदा में जनस्वास्थ्य के विभिन्न मुद्दों को चिन्हित किया।
इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को आपदा न्यूनीकरण, स्ट्रेचर बनाना, आपदा हेल्प लाइन का उपयोग, आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागीय संरचना और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रायः संभावित आपदाओं से बचने के कौशल, सड़क सुरक्षा, अग्नि शमन के सामान्य नियम,आदि सिखाए गए।
यूसर्क विज्ञान चेतना केंद्र प्रभारी अंकित जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता गणेश चंद्र शर्मा एवं अर्पण कुमार शाह ने सेवा इंटरनेशनल की टीम का विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार के अवसर प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। सेवा इंटरनेशनल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।