
उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर मां के नाम जमीन करने के चलते आरोपित बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित झबरेड़ी निवासी विनोद की 9 अक्टूबर को मौत हो गई मृतक के गले पर रस्सी के निशान थे जब मामले में पुलिस ने जांच की तो मृतक की पत्नी बबीता ने तहरीर देते हुए बताया तब जाकर पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और अब जाकर फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने पिता की जमीन अपने नाम करवाने के लिए आत्महत्या करने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। इस मामले का खुलासा पुलिस द्वारा करीब दो माह बाद किया गया है। आरोपी पर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने ₹5000 के ईनाम की घोषणा भी की थी और बीते बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पिता के नाम 13 बीघा जमीन थी और रविंद्र उसे अपने नाम करवाना चाहता था लेकिन पिता ने वह जमीन मां के नाम कर दी इस मामले में आरोपित पिता से नाराज था और उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

