
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि इस बार उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम राशि दोगुनी मिलेगी और इसके लिए शासनादेश जारी हो गया है और इसके बाद राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीतने पर इनाम राशि 6 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपए रजत पदक पर इनाम राशि चार लाख रुपए से बढ़कर ₹800000 और कांस्य पर तीन की जगह 6 लाख रुपए पुरस्कार राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दोगुनी करने के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में घोषणा कर दी गई थी और इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया था और अब इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया है तथा राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दोगुनी ईनाम राशि दी जाएगी।

