अल्मोड़ा:- जिले में नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस दिन आयोजित की जाएगी खेलकूद प्रतियोगिता….. प्रतिभागियों से की गई यह अपील

अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा आगामी 15 दिसंबर 2024 को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन हवालबाग ब्लॉक के चक्कीथोव मैदान तलाड़ में किया जाएगा जिसमें कबड्डी, खो- खो, दौड़, लंबी कूद आदि खेलों को सम्मिलित किया जा रहा है और खेलकूद प्रतियोगिता उपखंड से जिला से राज्य स्तर तक की जाएगी इसलिए इस दौरान प्रतिभागियों से अपील की गई है कि जो भी प्रतिभागी 16 से 29 आयु वर्ग के हैं वह अधिक से अधिक मात्रा में इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें।