बागेश्वर – कन्यालीकोट में बहुउद्देशीय शिविर आज…. जानिए समय

बागेश्वर। तहसील कपकोट के रा.इ.का. कन्यालीकोट में आज बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया है जो 11 बजे से शुरू होगा। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने यह जानकारी देते हुए कपकोट क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण शिविर में उपस्थित होकर तत्काल करायें।
जन समस्याओं के निराकरण के लिए 13 दिसंबर आज कपकोट विकासखंड के अंतर्गत रा.इं.का. कन्यालीकोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये जाएंगे तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी व पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं जनता से शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने को कहा है।