
उत्तराखंड राज्य में पीआरडी जवानों की बेटियों को शादी के लिए ₹50000 की धनराशि दी जाएगी इसके लिए युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य द्वारा घोषणा कर दी गई है। महिला जवानों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा और इस दौरान कोई वेतन की कटौती नहीं की जाएगी। पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी तथा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों को शादी में सरकार द्वारा ₹50000 की धनराशि दी जाएगी। इसके साथ ही सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जल्द ही केंद्र शुरू किया जाएगा। युवा कल्याण मंत्री द्वारा इसकी घोषणा प्रांतीय रक्षक दल की स्थापना दिवस पर की गई। उन्होंने इस दौरान मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के रुप में 14 लाख रुपए के चेक भी दिए।

