Uttarakhand:- सभी मेडिकल कॉलेजो में एक समान रहेगा ओपीडी पर्ची, बेड और एंबुलेंस का शुल्क

उत्तराखंड राज्य में संचालित सभी मेडिकल कॉलेजो में ओपीडी ,बेड, एंबुलेंस का शुल्क समान रहने वाला है। राज्य में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित है यहां देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज का संचालन हो रहा है और ऐसे में सभी में ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का शुल्क एक समान कर दिया गया है। इस फैसले को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई है। एक समान यूजर चार्ज से मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में कई दरे कम हुई है और कई में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में इन मेडिकल कॉलेजो के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण,बेड, एंबुलेंस और अन्य पैथोलॉजी जांच की दरे अलग-अलग है मगर प्रदेश सरकार ने अब कैबिनेट के फैसले में इन सभी मेडिकल कॉलेज में समान दरे लागू कर दी हैं।