![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में बारिश और ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी गई है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है। 8 और 9 दिसंबर को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ शुरु होगा और ठंड बढ़ने की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आज शनिवार को जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए। रैन बसेरों को शुरू करने के साथ ही बेघर लोगों और परिवारों को रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को प्राथमिक रूप से सुविधा दी जाए।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)