Uttarakhand:- युवकों ने तोड़ा शोरूम का ताला….. 20 मिनट तक गिनी नगदी….. आरोपित फरार

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रहा है जहां पर एक शोरूम के पुराने गेट को तोड़कर दो युवकों ने अंदर प्रवेश किया और उसके बाद गल्ला उठाकर 20 मिनट तक अंदर रहे। गल्ला किसी लोहे की वस्तु से तोड़ा गया और अंदर 20 मिनट तक युवकों ने नगदी गिनी। चोरों ने फर्नीचर शोरूम को इस बार अपना निशाना बनाया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह की बीएसएम कॉलेज के पास अमर फर्नीचर के नाम से शोरूम है और शोरूम का मेन गेट हाईवे की तरफ है जबकि पुराना गेट पीछे की तरफ लगाया गया है। दो युवकों ने शोरूम के पुराने गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया जिसके बाद वहां उन्होंने 20 मिनट तक नगदी गिनी इसके बाद आरोपित पैसे लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और पुलिस द्वारा शोरूम के मालिक की तहरीर को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है और फुटेज के आधार पर अब युवकों की पहचान की जा रही है।