
उत्तराखंड राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड राज्य के चार खेल हमेशा के लिए शामिल होने जा रहे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि सिर्फ एक बार नहीं बल्कि हमेशा के लिए उत्तराखंड के चार खेल राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे और उत्तराखंड के जिन चार स्थानीय खेलों को शामिल किया जाना है वह आगे भी राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने रहेंगे। चार खेलों में से एक उत्तराखंड के मलखम और दूसरा योगा को शामिल किया गया है। इसके अलावा शेष दो खेलों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के स्तर पर इसकी समीक्षा हो रही है और जल्द ही घोषणा भी कर दी जाएगी। राज्य के स्थानीय खेल अगले 39 वे राष्ट्रीय खेलों का भी हिस्सा रहे इसकी कोशिश की जा रही है। यदि स्थानीय खेल हमेशा राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने रहेंगे तो इससे यहां के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। इस दौरान कहा गया है कि दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की प्रस्तावित बैठक के दौरान जब दिशा निर्देश मिलेंगे तो उसके आधार पर खिलाड़ियों के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

