
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में आज गुरुवार को मस्जिद विवाद के चलते पथराव और जनाक्रोश रैली हुई। मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली के दौरान प्रदर्शनकारी काफी उग्र हो गए। इस दौरान खूब नारेबाजी हुई और पुलिस से झड़क भी हुई। इस दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया और पुलिस ने भी लाठी चार्ज का रवैया अपनाया।
प्रदर्शनकारियो ने दूसरे समुदाय के व्यापारियों के ठेले तोड़ दिए और शहर का माहौल पूरा तनाव भरा हो गया है। जगह-जगह पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। आज गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठनों ने जनाक्रोश रैली निकाली धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए और मस्जिद को अवैध बताया गया। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है मगर संगठन फिर भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं। शाम होते होते माहौल काफी तनाव भरा हो गया और हालात बेकाबू हो गए इसके बाद रूट भी डायवर्ट किया गया है और शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।

