
उत्तराखंड राज्य में ज्योतिषाचार्यो ने सर्वसम्मति से निर्णय देते हुए कहा है कि राज्य के कुमाऊं में 1 नवंबर को ही दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। सोशल मीडिया में दीपावली पर्व को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो चुकी थी मगर ज्योतिषाचार्य ने सर्वसम्मति से निर्णय दिया है कि 1 नवंबर को ही कुमाऊं में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। पर्व निर्णय सभा से जुड़े ज्योतिषों का कहना है कि त्यौहार को लेकर अलग-अलग मत और गणनाएं दी जा रही है जिससे जनमानस में असमंजस की स्थिति बन गई है और अब इसे स्पष्ट करना आवश्यक है। ज्योतिषों का कहना है कि उदयापिनी तिथि में ही पर्व और व्रत किए जाते हैं उदयकाल में शुरू पूजा रात तक की जा सकती है स्थानीय पंचांगों में 1 नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाया जाने का निर्णय दिया गया है। निर्णय देने के दौरान रामदत्त जोशी, पंचांग निर्माता दीपक जोशी, डॉक्टर नवीन बेलवाल, डॉक्टर राजेश जोशी, मनोज उपाध्याय, उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल, उमेश त्रिपाठी आदि ज्योतिषाचार्य मौजूद रहे।

