
भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान के 50 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सदस्यता फार्म दिये गए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह ने की। बैठक में मुख्यवक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने मंडल सदस्यता अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये अल्मोड़ा को पूरे प्रदेश मे पहला स्थान आने पर बधाई दी। साथ ही सक्रिय सदस्यता में भी प्रथम स्थान आये इसके लिये अभी से जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।पचास से अधिक सदस्य बनाने वाले ही कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होगें और उन लोगों को भी सक्रिय सदस्य नही बनाया जायेगा जिन पर किसी प्रकार से अपराधिक मामले चल रहे है/या दोषी हो साफ छवि के लोगों को ही सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा।जिस हेतु जिले की टोली कार्यक्रम का संचालन अर्जुन बिष्ट ने किया। सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी, कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारीणीय सदस्य रवि रौतेला, महेश बिष्ट,देवाशीष नेगी,जगत तिवारी,श्याम पांडे,सागर गंगोला,दीक्षांत पवार वहीं ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम लटवाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक में जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, मंडल महामंत्री कमल अधिकारी,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,ललित खोलिया,राहुल बिष्ट दीपेंद्र राणा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

