Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज सौंपी जाएगी समान नागरिक संहिता कानून की नियमावली

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समान नागरिक संहिता कानून की नियमावली आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को सौंप दी जाएगी। समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के अनुसार नियमावली का कार्य पूरा होने के बाद उसे प्रकाशन के लिए भेज दिया गया था और अब उसे आज 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बैठक भी बुलाई गई है। समिति द्वारा नियमावली का ड्राफ्ट सौंपने के लिए समय मांगा गया था और मुख्यमंत्री द्वारा 18 अक्टूबर का समय दिया गया इसके बाद आज बैठक बुलाई गई है। आज ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नियमावली सौप दी जाएगी। नियमावली सौंपने के बाद जल्द ही 9 नवंबर तक राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा और ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

Leave a Reply