uttarakhand:- हल्द्वानी की छात्रा के साथ दिल्ली में किया गया सामूहिक दुष्कर्म……आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी की छात्रा के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुखानी की छात्रा स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। जब जांच शुरू हुई तो जानकारी मिली कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन से चली गई है।

पुलिस द्वारा उसे दिल्ली से बरामद किया गया और पता चला कि हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा से पांच युवकों ने दिल्ली के होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया है जिसके बाद आरोपित खुद फरार हो गए। पुलिस को इस मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र और दो दिल्ली के हैं। छात्रा की उम्र 15 वर्ष है जो कि हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती हैं और उसके पिता ने मुखानी पुलिस में तहरीर सौंपकर इस मामले में शिकायत दर्ज की थी। होटल में दी गई आईडी की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय संदेश संभाजी चिपलेकर, रोशन चिंतामन पाटिल ,योगेश रमेश नाईक, आशीष और साहिल कुमार के नाम से हुई है।