
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर देर रात चोरों ने मंदिर के पैसे चुरा लिए। पुजारी कैलाश चंद्र के अनुसार चोर दान पात्र में जमा धनराशि ले गए।
उनके अनुसार जब वह सुबह मंदिर में पूजा करने गए तो ताले टूटे हुए थे उन्होंने प्रधान बीना देवी को इस मामले में सूचित किया और कहा कि आरोपियों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ दिया है। इस घटना की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा निंदा की जा रही है और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग भी की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा इस चोरी की घटना के बारे में राजस्व उप निरीक्षक गोविंद सिंह को सूचित किया गया और राजस्व उप निरीक्षक मामले में कार्यवाही कर रहे हैं तथा उनका कहना है कि मंदिर से चोरी की गई धनराशि को हर हाल में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।

