Uttarakhand:- गंगोत्री- यमुनोत्री में 14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….. इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट

उत्तराखंड राज्य में स्थित गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में इस बार पिछली बार की तुलना में काफी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यात्रा में तीर्थ यात्रियों की भीड़ काफी अधिक मात्रा में रही और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख से भी अधिक पहुंच गई।

जहां गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को बंद होने जा रहे हैं वही यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे और अब 2 नवंबर को गंगोत्री तथा 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने हैं। बीते वर्ष यमुनोत्री में 208 एवं गंगोत्री में 207 दिन का यात्राकाल रहा और इस बार के यात्राकाल में महज 20 दिन शेष रह गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे और यह उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी वर्ष में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक इजाफा देखने को मिलेगा।

Leave a Reply