Uttarakhand:- राज्य में जारी हुए आरओ , एआरओ मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 26 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा होगी। 27 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 137 पदों को भरना रखा गया है और सभी उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया है वह आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Recent Posts