Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन करते हुए मांगी प्रदेश की सुख समृद्धि

नवरात्र का त्योहार भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है हर राज्य हर जिले में यह उत्सव काफी जोरों शोरों मनाया जाता है और नौवे दिन नवमी पूजन होता है। इस दिन सभी लोग कन्या पूजन करवाते हैं और माता रानी का आशीर्वाद लेते हैं। इसी तरह आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवमी पूजन किया गया उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की और प्रदेश की जनता के लिए सुख समृद्धि मांगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शासकीय आवास पर माता रानी की आराधना करते हुए लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की गई उन्होंने पूर्ण विधि विधान के साथ कन्या पूजन किया और कहा कि मां भगवती सभी प्रदेशवासियों का कल्याण करें तथा उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ कन्या पूजन किया। इस बार नवरात्रि में दो तिथियां यानी कि अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ने के कारण लोगों में संशय बना हुआ था। पंचांग की गणना के अनुसार अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्टूबर को हो गई जिसका समापन 11 अक्टूबर की दोपहर 12:07 पर हुआ और इसी आधार पर उदया तिथि को देखते हुए अष्टमी और नवमी दोनों आज 11 अक्टूबर को मनाई गई।

Leave a Reply