Uttarakhand:- 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया गढ़ भोज मनाने का आवाहन

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ भोज दिवस मनाने का आवाहन पूरे प्रदेशवासियों से किया गया है। राज्य आंदोलन के दौरान बोला गया प्रसिद्ध वाक्य कोदा, झंगोरा खाएंगे उत्तराखंड बनाएंगे के नारे को साकार करने के उद्देश्य से द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में वर्ष 2000 से गढ़ भोज अभियान की शुरुआत की गई और मुख्यमंत्री द्वारा गढ़ भोज दिवस मनाने के लिए संदेश पूरे प्रदेश की जनता को एक वीडियो के माध्यम से दिया गया है।

इस दौरान राज्य के स्कूलों, कॉलेज, विश्वविद्यालय ,मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल ,होटल, रेस्टोरेंट आदि के कारोबार सेवा के कार्यों से जुड़े उत्तराखंडियों से गढ़ भोज दिवस मनाने का आवाहन किया गया है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद राज्य में सन 2000 से गढ़ भोज दिवस मनाने की शुरुआत की गई और अभियान ने उत्तराखंड के परंपरागत भोजन को आर्थिकी का माध्यम बनाकर इसे मुख्य धारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी की ओर से गढ़ भोज दिवस मनाने की शुरुआत 7 अक्टूबर को प्रतिवर्ष की गई। वर्ष 2023 में गढ़ भोज दिवस उत्तराखंड और देश के सात अन्य राज्यों के साथ विदेश में भी 15000 स्थानो में 20 लाख छात्रों व आमजन द्वारा मनाया गया। इस बार भी मुख्यमंत्री द्वारा गढ़ भोज दिवस मनाने का आवाहन किया गया है।