Uttarakhand:- राज्य में बनने जा रहा है पहला खेल विश्वविद्यालय…… मिलेंगी यह सुविधाए

उत्तराखंड राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है और खेल विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को विभिन्न आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। विधेयक के अनुसार राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे और सरकार विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ का कापर्स फंड देगी। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य खेल विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया गया और राज्य का यह पहला खेल विश्वविद्यालय होगा। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे और विधे यक में कहा गया है कि कोई मानव उपाधि या अन्य विशेषताओं को प्रदान करने का प्रस्ताव कुलपति के अनुमोदन के बाद ही होगा तथा कुलपति विश्वविद्यालय के पूर्णकालिक वैधानिक अधिकारी होंगे। विधेयक के अनुसार खेल विश्वविद्यालय का उद्देश्य खेल और खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शैक्षिक प्रशिक्षण और अनुसंधान कला तथा एथलेटिक्स है।