Uttarakhand:- आपदा प्रभावितों के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….. नहीं थमें जनता के आंसू

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी में आपदा प्रभावितों के गांव पहुंचे। वहां पर अतिवृष्टि से प्रभावित गांव के लोग काफी भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी जिले में पीड़ितों से भेंट करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि जिला प्रशासन आसपास के क्षेत्र का आकलन करें और प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाए।

Advertisements

भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है काफी अधिक बारिश होने के कारण अनहोनी आशंका में लोगों ने अपने घर भी छोड़ दिए हैं उनके घर छोड़ने के कारण ही जनहानि होने से बच गई और मलबे के सैलाब के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए अंधेरे में घर छोड़कर भाग गए लेकिन उनके घरों में बधे करीब 16 गौवंश मलबे की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई जबकि 9 आवासीय मकान पूर्ण और कई मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षेत्र के लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे मगर बारिश ने उनका गांव ही तबाह कर दिया। सभी प्रभावित आपदा पीड़ित अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा पीड़ितों से भेंट करते हुए उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है और प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है।

Recent Posts