श्रीलंका के खिलाफ जारी मैचों के दौरान दूसरे मैच में भारतीय टीम को मिली हार

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वनडे तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है हालांकि काफी अच्छा खेलने के बाद भी वह इंडिया टीम को जीत नहीं दिला पाए।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भारत के लिए काफी अच्छी पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई और कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 64 रन बनाए जिसके बाद वह आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंद में अपने वनडे करियर का 57 वा अर्धशतक जड़ा और राहुल द्रविड़ को भी इस मामले में पीछे छोड़ वह आगे निकल गए। हिटमैन ने इस मैच की शुरुआत से पहले अपने करियर में 263 वनडे मैचों के दौरान 10767 रन बनाए थे और दो रन बनते ही वह पूर्व बल्लेबाज से आगे निकल गए और अब वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। विदित हो गई इस लिस्ट में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर का नाम है और दूसरे स्थान पर विराट कोहली तथा तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली का नाम है जबकि चौथे स्थान पर अब रोहित शर्मा पहुंच गए हैं।