
बागेश्वर । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शनिवार को जिले के जनप्रतिनिधियों,गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के साथ बैठक ली । इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर रूपरेखा तय की गयी । विभिन्न्न विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा । प्रभात फेरी प्रात: 5.30 बजे चौक बाजार से प्रारंभ होकर कोतवाली स्थित गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाप्त होगी । 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली जायेगी । प्रात: 9 बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया जायेगा । 9.30 बजे जिला कार्यालय में झंडा फहराया जायेगा । मुख्य कार्यक्रम नुमाइश खेत मे होगें । जहां 10 बजे सार्वजनिक झंडारोहण के साथ ही देश प्रेम और देश भक्ति से सम्बंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि 14 व 15 अगस्त को सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं ऐतिहासिक भवनों को एलईडी बल्बों से प्रकाशमान किया जायेगा । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से लेकर 15 अगस्त को सुबह 11 बजे तक नगर के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देश भक्ति और देश प्रेम के गीतों का प्रसारण किया जाएगा । इसकी जिम्मेदारी सूचना विभाग को सौंपी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा ।
जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ईओ को दिए। स्वतंत्रता दिवस पर इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी । जिसकी जिम्मेदारी खेल विभाग तथा बृहद वृक्षारोपण की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गयी । जिलाधिकारी ने पेयजल, यातायात व स्वास्थ से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये । बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, चेयरमैन रेडक्रॉस संजय शाह जगाती, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, नरेंद्र खेतवाल, भुवन कांडपाल, किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय, दीप जोशी, हरीश सोनी, तहसीलदार दलीप सिंह, निशा रानी, ईई जल संस्थान सीएस देवडी, ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, सिंचाई केके जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

