
उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड के अतिक्रमणकारियो पर कार्यवाही करते हुए चालन वसूल किया।
अतिक्रमणकारियो पर कुमाऊं कमिश्नर द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान तीन दुकानदारों को चालन के रूप में ₹20000 पालिका में जमा करने पड़े। आनन- फानन में निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक दुकान का ₹10000 तथा दो दुकानों का पांच- पांच हजार रुपए का चालान काटा। उसके बाद दोपहर में जब आयुक्त बेस अस्पताल के दौरे पर थे तो उनके निर्देश पर पालिका के अधिकारियों ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में तीन अतिक्रमणकारियो का 10- 10 हजार रुपए का चालान काटा।

