
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर म्यांमार के फर्जी नौकरी रैकेट मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड से 15 से अधिक पुरुष और नौ महिलाएं बंधक बनाई गई हैं और विदेश मंत्रालय से मुख्यमंत्री ने राजनायिक हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है और भारतीय दूतावास की एडवाइजरी का भी इस पत्र में हवाला दिया गया है।
बृहस्पतिवार को उन्होंने खुद विदेश मंत्री से फोन पर भी इस मामले को लेकर बात की और मीडिया रिपोर्ट की सूचना का भी जिक्र किया। दरअसल मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी आई है कि आकर्षक नौकरी के नाम पर थाईलैंड से कई भारतीय म्यांमार के फर्जी नौकरी रैकेट के हवाले कर दिए गए। उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुष और नौ महिलाएं वहां बंधक बनाई गई हैं और विदेश मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद करने का आवाहन किया गया है।

