अल्मोड़ा:- बैली ब्रिज का विधायक एवं डीएम द्वारा किया गया शुभारंभ

अल्मोड़ा। जिले में रानीखेत- खैरना- रामनगर स्टेट हाईवे पर बैली ब्रिज का विधायक महेश जीना एवं डीएम विनीत तोमर द्वारा शुभारंभ किया गया। इस स्टेट हाईवे पर 25 दिन बाद आवाजाही शुरू हुई है। यहां पर 50 लाख रुपए से बने ब्रिज का शुभारंभ किया गया। मौलेखाल में रानीखेत- खैरना- रामनगर स्टेट हाईवे पर 6 जुलाई को भारी बारिश के कारण पुल बह गया। यह पुल कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ता है और पुल बहा
ने से हाईवे पर आवाजाही रुक गई।

ऐसे में रानीखेत भात्राेजखान ,कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ समेत अन्य स्थानों के लिए वाहन एवं पर्यटक और यात्री वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे थे। ब्रिज को 50 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है और विधायक महेश जीना तथा डीएम विनीत तोमर ने पूजा अर्चना करते हुए विधिवत तरीके से पुल का शुभारंभ किया। पुल निर्माण में कुल 16 दिन का समय लगा।