Uttarakhand:- राज्य के इस क्षेत्र में जमकर हुई जमकर बारिश…… उमस से मिली राहत

उत्तराखंड राज्य में मौसम को लेकर आजकल रोज मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है और मौसम विभाग द्वारा इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोग जाने से बचे।

राज्य में आज फिर से मौसम खराब रहा और पूरे दिन भर बादल छाए रहे तथा देहरादून और मसूरी में तो मूसलाधार बारिश भी हो गई और बारिश के कारण कई जगहो पर जल भी जमा हो गया जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। देहरादून और मसूरी में बारिश के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन उन्हें काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। राज्य में आज मौसम विभाग द्वारा देहरादून ,चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था और आगे भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।