Uttarakhand:- राज्य में भारी बारिश के लिए जारी किया गया अलर्ट…. सतर्क रहने की प्रशासन ने करी अपील

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताई गई है और भारी बारिश को देखते हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वह सतर्कता बरते।

Advertisements

उत्तराखंड राज्य के अधिकतर जिलों में आज शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है और उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर ,नैनीताल में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने के आसार भी जताए गए हैं और प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वह अतिरिक्त सतर्कता बरते। बारिश के चलते बीते 1 अगस्त को राज्य के कई जिलों में स्कूल भी बंद थे और आवागमन भी ठप है क्योंकि राज्य में 126 मार्ग बंद हो चुके हैं जिससे मुश्किलें काफी बढ़ रही है।