Uttarakhand:- केदारनाथ में काली रात काटने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर श्रद्धालुओं को नसीब हुई राहत

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में बीते बुधवार की रात श्रद्धालुओं के लिए सच में काफी काली रात थी। केदारनाथ धाम में काफी कठिनाई से श्रद्धालुओं ने बुधवार की रात काटी।रास्ता बंद होने से श्रद्धालुओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन काली रात काटने के बाद सुबह अपने बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पाकर उन्हें काफी आश्वासन मिला और सुरक्षित भी महसूस हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि वह श्रद्धालुओं के साथ है और उन्हें सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। भारी बारिश और बादल फटने के कारण राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है कई लोगों की इस दौरान जान भी चली गई और केदारनाथ में बादल फटने के कारण कई श्रद्धालु मार्ग में ही फंस गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान काफी अलर्ट नजर आए। केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं तक रात में राहत सामग्री पहुंचाई गई और सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थलीय एवं हवाई निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को देखकर राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिलाया गया कि वह उनके साथ है तथा उन्हें सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है।