
बागेश्वर । उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के चलते लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। वर्तमान समय में पूरे उत्तराखंड राज्य में आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है और ऐसे में पर्वतीय जिलों में भूस्खलन का खतरा भी काफी अधिक बढ़ जाता है और कोई अनहोनी ना हो इसलिए मौसम विभाग की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने 1अगस्त 2024 बृहस्पतिवार को जनपद बागेश्वर क्षेत्र में समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, नीजी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में (कक्षा 1 से कक्षा 12 तक) अवकाश घोषित किया है।

