
उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में करोड़ों की संख्या में गंगाजल लेने के लिए कावड़िए पहुंच रहे हैं। हर दिन कावड़ यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है और 10 दिन के अंतर्गत 3 करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने यहां से गंगाजल भर लिया है और अपने गंतव्य की ओर भी वह रवाना हो चुके हैं।
उत्तराखंड में खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा आज हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर स्नान कर रहे कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई और इसके अलावा मनसा देवी मंदिर ,चंडी देवी मंदिर, खानपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर आदि में डाक कावड़ और कावड़ियों पर भी पुष्प वर्षा की गई। धर्मनगरी में डाक कावड़ियों का सैलाब लगातार उमड़ रहा है यहां पर काफी अधिक संख्या में डाक कावड़िए पहुंच रहे हैं। हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक कावड़िए ही नजर आ रहे हैं और ऐसे में बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कावड़ियों पर पुष्प का वर्षा करते हुए उनके पैर धोकर उनका स्वागत किया गया और आज खानपुर विधायक ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

