दिल्ली में घटी घटना का उत्तराखंड पर दिखा असर……कोचिंग सेंटरो को लेकर चलाया जाएगा अभियान

दिल्ली में घटी घटना का असर अब उत्तराखंड राज्य में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद उत्तराखंड राज्य में कोचिंग सेंटरों पर अभियान चलाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और राज्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए यह अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेकर उत्तराखंड राज्य में यह निर्देश जारी किए हैं। मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के अध्यक्ष बंशीधर तिवारी से दूरभाष पर बात करते हुए उन्हें निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा है।