
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय मासी में आज 31 जुलाई 2024 को प्रभारी प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष हिंदी की अध्यक्षता में मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा मुंशी प्रेमचंद के जीवन संबंधी विभिन्न पहलुओं एवं कहानियों पर विचार मंथन भी किया गया।
डॉ गौरव कुमार के द्वारा प्रेमचंद के उपन्यासों पर समकालीन एवं पूर्व कालीन दृष्टि पर व्याख्यान दिया गया। डॉ राकेश कुमार ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और अंत में मुंशी प्रेमचंद की कहानी तो पूस की रात पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई।इस दौरान डॉ राकेश कुमार ,डॉ गौरव कुमार , डीएस रजवार, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, गीता तिवारी आदि जन उपस्थित रहे।

