
उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज बुधवार को 3 जिलों में स्कूल बंद होने के साथ ही पूरे राज्य में बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है और संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की अपील भी की गई है।
पहाड़ी इलाकों में भी आज बारिश के आसार है और मैदान में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज बुधवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी भारी बारिश के आसार है और पर्वतीय जिलों में इस दौरान आवश्यक न होने पर यात्रा करने से बचने की अपील भी की गई है और भूस्खलन तथा संवेदनशील इलाकों में न जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। भारी बारिश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

