
उत्तराखंड राज्य में अब वित्तीय अफसरो को आईएएस की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन द्वारा इसके लिए पाठ्यक्रम जारी हो चुका है।सरकार ने वित्तीय सेवा संवर्ग में भी सेवाकाल में प्रशिक्षण का प्रावधान किया और वित्तीय विभाग ने इस हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है।
अफसरो को न केवल भर्ती के समय बल्कि पदोन्नति के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पहली बार वित्त के अवसरों को सेवा काल में राज्य के अलावा विदेशों में भी प्रशिक्षित करने की तैयारी की जा रही है और अपर मुख्य सचिव वित्त की ओर से पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। विदित हो कि उत्तराखंड राज्य में भर्ती के समय ही 9 माह का प्रशिक्षण वित्त अफसर को दिया जाता था लेकिन वित्तीय क्षेत्र के निरंतर बदलाव को देखते हुए सरकार ने सेवा काल में भी प्रशिक्षण का प्रावधान किया है और उसके लिए वित्त विभाग द्वारा पाठ्यक्रम तैयार कर दिया गया है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान सुद्धोवाला इस योजना को धरातल पर मूर्त रूप देने में जुट गया है।

