Uttarakhand:- राज्य में पदक विजेताओं के लिए दोगुनी होगी इनाम राशि….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में पदक वीरों के लिए खुशखबरी सामने आई है। राज्य में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के चलते बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार विजेताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने वाली है।

Advertisements

उत्तराखंड राज्य 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को पदक लाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण ,रजत और कांस्य पदक विजेताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की तैयारी कर ली है और शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर खेल निदेशालय द्वारा भेज दिया गया है। शासन में मंथन के बाद प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मौजूदा प्रावधान के अनुसार ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने पर 2 करोड़ ,रजत पदक लाने पर डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक लाने पर एक करोड रुपए तथा ओलंपिक में हिस्सा लेने पर 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि राज्य की ओर से देने का प्रावधान है वहीं राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक पर 6 लाख, रजत पदक पर चार लाख और कांस्य पदक पर 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती हैं जिसे अब दोगुना करने की तैयारी हो रही है।