
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी खुशी की बात है कि देहरादून स्थित जॉलीग्रांट इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनने जा रहा है। राज्य में इससे पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने का भी यह काफी अच्छा तरीका है।
इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनने के बाद बाहरी देशों से निवेशक यहां काफी आसानी से पहुंच पाएंगे और उत्तराखंड राज्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान भी शुरू होगी इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। सिंगापुर, दुबई ,कोलंबो ,कुआंलालपुर और बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही यहां पर पर्यटन और औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा तथा बाहरी देशों के अलावा भारत में भी छह शहरों के लिए घरेलू उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की 5 अगस्त को एविएशन कंपनियों के साथ बैठक होने जा रही है और जॉलीग्रांट के इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद बाहरी देशों के निवेशक जो भी यहां निवेश करना चाहते हैं उनके लिए काफी आसानी होगी और पर्यटक जो कि उत्तराखंड की आर्थिकी की नीव है उसे भी बढ़ावा मिलेगा।

