
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां काफी रोकने के बाद भी युवती ने काली नदी में छलांग लगा दी। झुलाघाट में भारतीय सीमा से लगे नेपाल दार्चुला खलंगा रिंगनेताल के नजदीक महाकाली नगर पालिका निवासी धनीसा कुंवर उम्र 25 वर्ष ने काली नदी में छलांग लगा दी जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक धनिसा को स्थानीय निवासियों ने शनिवार की शाम को नदी के किनारे देखा जिसकी सूचना जिला प्रहरी को दी गई और उसके बाद काफी रोकने पर भी वह नहीं मानी जैसे ही टीम उसके नजदीक पहुंची उसने काली नदी में छलांग लगा दी। नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ चुका है क्योंकि बारिश के कारण काली नदी उफान पर है और ऐसे में बहाव अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और पुलिस धनिसा की खोजबीन में जुट गई।

