विकास की तरफ बढ़ता उत्तराखंड…. गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में बनेगी देश की पहली टनल पार्किंग

उत्तराखंड राज्य में खुशखबरी सामने आई है। राज्य के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में देश की पहली टनल पार्किंग बनने जा रही है जिससे यहां का विकास साफ नजर आ रहा है। चार धाम यात्रा समेत सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दो टनल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजा था और प्रदेश सरकार ने एनएचआईडीसीएल को डीपीआर तैयार करने का जिम्मा भी सौंपा है और गंगोत्री में पार्किंग के लिए भूमि का चयन भी हो चुका है तथा यमुनोत्री धाम में सर्वे चल रहा है। बर्फबारी के दौरान सेना भी टनल पार्किंग का प्रयोग कर पाएगी।