
भारत के इतिहास में मनु भाकर निशानेबाजी में पदक दिलाने वाली पहली महिला बन चुकी है और पदक विजेता मनु भाकर का उत्तराखंड से विशेष नाता है। मनु अक्सर उत्तराखंड के देहरादून आती थी और यहां से उन्होंने निशानेबाजी भी सीखी। गोल्डन बॉय जसपाल राणा मनु के व्यक्तिगत कोच है और उनकी सफलता के बाद देश के साथ उत्तराखंड तथा संस्थान में भी काफी जश्न मनाया गया।
मनु ने उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में निशानी बाजी के गुर सीखे हैं। ओलंपिक शुरू होने से पहले करीब डेढ़ महीने तक दून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में बनी शूटिंग रेंज में मनु को उत्तराखंड के गोल्डन बॉय नाम से प्रसिद्ध जसपाल राणा ने प्रशिक्षण दिया और उसके बाद वह शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली महिला एथलीट बन चुकी है इसलिए उनका उत्तराखंड से विशेष नाता बताया जा रहा है।

